DNA-RNA की सरल रचना में 3 मुख्य अंतर की जानकारी (3 Main Differences in The Simple Structure of DNA-RNA)

magic need

Updated on:

Diagram showing DNA and RNA relationships between parents and children

DNA और RNA दो महत्वपूर्ण जैव-अणु (biomolecules) हैं, जो आनुवंशिक जानकारी को संग्रहीत करने और शरीर के कार्यों को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। नीचे हम इनके

  1. संरचना (Structure) और
  2. कार्य (Functions) और
  3. इन दोनों में विषेस अंतर (Difference) को सरल भाषा में विस्तार से समझ रहे हैं।

चलिए शुरु करते हैं DNA-RNA सरल जानकारी वैज्ञानिक तरीके से

वर्तमान समय में सभी जानते हैं की एक बच्चे का रूप रंग उसके माता पिता से कहीं ना कहीं मैच हो जाता है या उसके परिवार के व्यक्तियों से कहीं ना कहीं मैच हो जाता है और इन सबके पीछे डीएनए ही होता है। अब डीएनए और आरएनए के बारे में आज के समय में हर व्यक्ति जानता है, लेकिन फिर भी इन दोनों की संरचना  कुछ विशेष है, जिसके बारे में कुछ विस्तार से हम आपको यहाँ जानकारी दे रहे हैं।

Diagram showing DNA and RNA relationships between parents and children
Learn what is DNA and RNA in Simple description

DNA (डीएनए) की जानकारी:

DNA (डीएनए) को विज्ञान की भाषा में Deoxyribonucleic Acid (डी ओक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड) कहते हैं।

DNA की संरचना (Structure of DNA):

  • पूरा नाम: Deoxyribonucleic Acid
  • रचना: DNA एक डबल हेलिक्स (double helix) संरचना में होता है, जो दो लंबी चेन (strands) से बना होता है।

संभव है कि आपने “हेलिक्स” का नाम पहली बार सुना हो या इसे समझने में आपको कुछ कठिनाई हो रही हो, 

लेकिन यह चिंता का विषय नहीं है। इस लेख के अंत में, हम आपको हेलिक्स के बारे में सरल और विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

लेख पढ़ने के बाद, आपको हेलिक्स की पूरी समझ हो जाएगी और भविष्य में कभी भी यह जानने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी कि हेलिक्स क्या है,

 साथ ही कुछ बोनस टिप्स भी आपको प्रत्येक लेख में मिलते हैं, इसलिए पुरे लेख को पढ़ते और समझते रहिये, लेख के अंत तक आपको स्वयम ही लेख की विसेसता दिख जाएगी

हर स्ट्रैंड में 3 चीजें होती हैं:

  1. शर्करा (Sugar): Deoxyribose
  2. फॉस्फेट ग्रुप (Phosphate group)
  3. नाइट्रोजन बेस (Nitrogen bases):
    • Adenine (A)
    • Thymine (T)
    • Guanine (G)
    • Cytosine (C)

 ” इसमें A हमेशा T से जुड़ता है और G हमेशा C से ” for DNA.

Diagram showing Easy detail of DNA Structure
DNA एक डबल हेलिक्स (double helix) संरचना में होता है, जो दो लंबी चेन (strands) से बना होता है

कार्य (Functions of DNA):

  1. आनुवंशिक जानकारी को संग्रह करना (Storage of Genetic Information):
    DNA में हमारे शरीर की पूरी जानकारी (genes) होती है, जैसे आंखों का रंग, कद, त्वचा का रंग आदि।
  2. सेल डिवीजन और प्रजनन में मदद:
    DNA की कॉपी बनती है जब नई कोशिकाएं बनती हैं।
  3. Protein Synthesis को निर्देश देना:
    DNA बताता है कि कौन-सा प्रोटीन बनेगा और कब बनेगा।

RNA (आरएनए )की जानकारी:

 संरचना (Structure of RNA):

  • पूरा नाम: Ribonucleic Acid
  • रचना: RNA एक single-stranded (एकल-श्रृंखला) अणु होता है।
  • इसमें भी तीन हिस्से होते हैं:
    1. शर्करा: Ribose
    2. फॉस्फेट ग्रुप
    3. नाइट्रोजन बेस:
      • Adenine (A)
      • Uracil (U) (Thymine की जगह)
      • Guanine (G)
      • Cytosine (C)

“RNA में A हमेशा U से जुड़ता है”

Diagram showing Easy detail of RNA Structure
RNA एक सिंगल हेलिक्स (single helix) संरचना में होता है, जो अकेली लंबी चेन (strands) से बना होता है

कार्य (Functions of RNA):

RNA के तीन प्रमुख प्रकार होते हैं और उनके कार्य अलग-अलग हैं:

  1. mRNA (Messenger RNA):
    DNA से जानकारी लेकर राइबोसोम तक पहुंचाता है।
  2. tRNA (Transfer RNA):
    एमिनो एसिड्स को राइबोसोम तक लाकर प्रोटीन बनाने में मदद करता है।
  3. rRNA (Ribosomal RNA):
    राइबोसोम का हिस्सा बनाता है, जहां प्रोटीन बनते हैं।

DNA-RNA में मुख्य अंतर

गुणDNARNA
शर्कराDeoxyriboseRibose
स्ट्रक्चरDouble-strandedSingle-stranded
बेसA, T, G, CA, U, G, C
कार्यआनुवंशिक जानकारी को संग्रहित करता हैप्रोटीन सिंथेसिस में मदद करता है
स्थायित्वअधिक स्थिरकम स्थिर
this is the simple difference between DNA-RNA.

क्या होता है डीएनए और आरएनए की संरचना में हेलिक्स

डीएनए और आरएनए की संरचना में हेलिक्स एक शब्द आता है, इसे हम विस्तार से आसान शब्दों में समझते हैं

डबल हेलिक्स क्या है?

Double Helix (डबल हेलिक्स) का मतलब है — दो कुंडलियों वाली घुमावदार सीढ़ी जैसी संरचना

चलिए इसे आसान शब्दों में समझते हैं:

जब हम DNA की बनावट को देखते हैं, तो वह एक सीढ़ी (ladder) जैसी दिखती है जो घूमती हुई ऊपर की ओर चढ़ रही हो। इस घुमावदार सीढ़ी में:

  • दो लंबे धागों जैसे हिस्से होते हैं, जिन्हें हम स्ट्रैंड कहते हैं।
  • इन दोनों स्ट्रैंड के बीच में सीढ़ियों की तरह नाइट्रोजन बेस (A, T, G, C) जुड़े होते हैं।
  • ये दोनों स्ट्रैंड एक-दूसरे के चारों ओर घूमते हैं, जिससे यह पूरा ढांचा डबल हेलिक्स कहलाता है।

Double Helix (डबल हेलिक्स) उदाहरण से समझिए:

जैसे:

  • एक चुन्नी या चद्दर को धुलने के बाद आप पानी निकालने के लिए जब दोनों किनारों से पकड़ कर निचोड़ते है और  उसके दोनों सिरों को विपरीत दिशा में घुमाने की वजह से वह एक घुमावदार रस्सी जैसी बन जाती है।
  • ठीक वैसे ही DNA भी दो लंबी चुन्नी जैसे धागों से बना होता है, जो एक-दूसरे के चारों ओर लिपटे होते हैं।

हेलिक्स रचना का सारांश:

  • Double = दो (2 स्ट्रैंड)
  • Helix = कुंडली या घुमावदार आकार, हेलिक्स का अर्थ होता है घुमावदार अकीर्ति या रचना जिसमे घूम पड़ गए हों .
  • स्ट्रैंड = स्ट्रैंड का अर्थ होता है धागा (a type of thread)

इसलिए DNA की बनावट को “Double Helix” कहा जाता है क्योंकि यह दो घुमावदार धागों से बना होता है, जो एक-दूसरे के चारों ओर लिपटे रहते हैं।

अब हम लेख की विसेसता के बारे में बात करते हैं तो आपने लेख में हेलिक्स के साथ साथ

  • शर्करा –  Deoxyribose
  • फॉस्फेट ग्रुप (Phosphate group)
  • नाइट्रोजन बेस (Nitrogen Base)

को भी पढ़ा है और हो सकता है की ये तीनो सब्द भी आपको थोडा परेशान कर रहे हों तो हम इन पर भी प्रकास डाल देते है,

हम DNA और RNA की तीन मुख्य चीजों को बहुत ही सरल भाषा में समझते हैं:

1- शर्करा (Sugar): Deoxyribose / Ribose- यह क्या है?

  • यह एक प्राकृतिक मिठास वाली चीज़ होती है, जो DNA या RNA का ढांचा बनाने में मदद करती है।
  • यह चीनी जैसी होती है, लेकिन शरीर के अंदर एक खास रूप में होती है।

आपको (Sugar)– समझने के लिए सरल उदाहरण:

जैसे घर की दीवारें ईंटों से बनती हैं, वैसे ही DNA की ” Helix या पटरी” शर्करा से बनी होती है।

  • DNA में: Deoxyribose का अर्थ है की ये थोड़ी भारी और मजबूत चीनी होती है.
  • RNA में: Ribose (थोड़ी हल्की चीनी) होती है,

चीनी का अर्थ आप बाजार में मिलने वाली चीनी मत समझना, (चीनी का अर्थ है रासायनिक शर्करा (Sugar)”

2- फॉस्फेट ग्रुप (Phosphate Group) – यह क्या है?

  • यह एक खास तरह का खनिज होता है जो DNA या RNA को जोड़ने और टिकाए रखने में मदद करता है।
  • यह शर्करा से जुड़कर एक मज़बूत “धागा” बनाता है।

आपको (Phosphate Group) समझने के लिए सरल उदाहरण:

कहने का अर्थ है की (Phosphate Group) दो “Helix या पटरी” को आपस में जोड़ने का कम करता है

जैसे मोतियों की माला में धागा मोतियों को जोड़कर रखता है, वैसे ही फॉस्फेट DNA के हिस्सों को एकसाथ जोड़ता है।

 3- नाइट्रोजन बेस (Nitrogen Base)- यह क्या है?

  • यह वो अक्षर (Alphabet) हैं जिनसे DNA या RNA “भाषा” लिखता है।

“भाषा का अर्थ है genetic coding”

  • ये (Nitrogen Base)- चार तरह के होते हैं:
    • Adenine (A)
    • Thymine (T) [केवल DNA में]
    • Guanine (G)
    • Cytosine (C)
    • Uracil (U) [केवल RNA में, Thymine की जगह]

आपको (Nitrogen Base)- समझने के लिए सरल उदाहरण:

जैसे किताब के पन्नों पर अक्षर छपते हैं, वैसे ही DNA की “किताब” इन बेसों से बनी होती है।

  • A हमेशा T से जुड़ता है (DNA में)
  • G हमेशा C से जुड़ता है
  • RNA में A, U से जुड़ता है

और यही नाइट्रोजन बेस मिलकर एक संतान से, दूसरी संतान में या एक जीव से उत्पन्न हुए दूसरे जीव में उनके वंशानुगत गुण, धर्म, रूप, रंग और पहचान पहुंचाता है यह गुण एक पीढ़ी या दो पीढ़ी या किसी भी पीढ़ी से प्राप्त हुए हो सकते हैं तो उम्मीद है आप डीएनए और आरएनए के काम, इनकी रचना और  DNA और RNA में मुख्य अंतर को ठीक से समझ गए होंगे।

फिर भी अंत में हम संक्षेप में टेबुलर फॉर्म में हम दोनों के अंतर को समझते है
नामकामउदाहरण
शर्कराढांचा बनाती है“Helix पटरी की तरह
फॉस्फेटजोड़कर रखती हैधागे की तरह
नाइट्रोजन बेसजानकारी रखती है “genetic information”अक्षर जैसे A, T, G, C

अब हम अपने अगले लेखों में जब इन (DNA, RNA, Double Helix, single-stranded, Deoxyribose, Ribose , Phosphate group, Nitrogen bases, Genetic Information, Ribonucleic Acid) की विस्तृत चर्चा करेंगे तो आपको कुछ भी परेशानी नही होगी,

इस ही टॉपिक और लेख से जुड़ा एक और सुंदर लेख उपलब्ध है जो आपको पढना चाहिये (सभी बच्चे अपने माता-पिता जैसे क्यों दिखते हैं?- आनुवंशिकी का रहस्यमयी संसार) or (जानें बुखार क्या है और पैरासिटामोल क्या है)

frequently asked questions- कुछ ऐसे प्रश्न जो आपको समजने चाहिये :

1- DNA क्या है?

DNA शरीर की कोशिकाओं में पाई जाने वाली एक खास “सूचना की किताब” है, जिसमें हमारे शरीर से जुड़ी सारी जानकारी लिखी होती है — जैसे आंखों का रंग, कद, त्वचा आदि।

2- RNA क्या है?

RNA DNA से मिली जानकारी को शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाता है और प्रोटीन बनाने में मदद करता है। इसे शरीर का “संदेशवाहक” कहा जाता है।

3- DNA और RNA में क्या अंतर है?

DNA दो लहरदार धागों से बना होता है और स्थायी होता है, जबकि RNA एक ही धागे से बना होता है और अस्थायी होता है। DNA जानकारी रखता है, RNA उसे इस्तेमाल करता है।

4- डबल हेलिक्स संरचना क्या है?

डबल हेलिक्स DNA की बनावट है जो दो घुमावदार सीढ़ी जैसे धागों से बनी होती है, जो एक-दूसरे के चारों ओर लिपटे रहते हैं।

5- DNA की संरचना क्या है?

DNA तीन हिस्सों से बना होता है — शर्करा (Deoxyribose), फॉस्फेट ग्रुप और नाइट्रोजन बेस (A, T, G, C) जो मिलकर सीढ़ी जैसी संरचना बनाते हैं।

6- RNA के प्रकार क्या हैं?

RNA -03 प्रकार का होता है:

mRNA – सूचना लेकर जाता है

tRNA – एमिनो एसिड जोड़ता है

rRNA – प्रोटीन बनाने वाली मशीन का हिस्सा होता है

7- नाइट्रोजन बेस क्या होता है?

ये DNA और RNA के ‘अक्षर’ होते हैं — Adenine (A), Thymine (T), Guanine (G), Cytosine (C), और RNA में Uracil (U)। ये मिलकर जीवन की भाषा बनाते हैं।

8- डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (DNA) क्या है?

यह आनुवंशिक पदार्थ है जो हमारे शरीर की पूरी जानकारी को सुरक्षित रखता है और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाता है।

9- राइबोन्यूक्लिक एसिड (RNA) के कार्य क्या हैं?

RNA-DNA से मिली जानकारी को प्रोटीन बनाने वाली जगह तक पहुंचाता है और शरीर की गतिविधियों को चलाने में मदद करता है।

सरल भाषा में चिकित्सा: मेडिकल से जुड़ी सामग्री जो सरल भाषा में जटिल टॉपिक्स को प्रस्तुत करती है, इस श्रेणी में ऐसे लेख शामिल हैं जो छात्रों या मेडिकल प्रैक्टिशनर्स को मेडिकल विषयों को सरल और समझने योग्य भाषा में पढ़ने की सुविधा प्रदान करते हैं।

अभी तो हमने समझा की DNA और RNA की सरल रचना क्या है?, अगले लेख में हम DNA और RNA की कुछ जटिल रचना और इनके बीच के मुख्य अंतर को बहुत ही सरल और आसान भाषा में समझते हैं जरुर पढ़िए.

हमारे लेख आपको कितने प्रभावी लगते हैं ? magicneed.com आपको सारे विषय सरल सब्दों में आपके सामने ला रहा है कृपया इसका लाभ अपने जीवन में जरुर उठायें.

बहुत ही अच्छा ज्ञान देने वाले हमारे अन्य लेख हैं जिन्हें आप।आसानी से पढ़ सकते हैं।

सभी बच्चे अपने माता-पिता जैसे क्यों दिखते हैं?- आनुवंशिकी का रहस्यमयी संसार

महाराणा प्रताप: अनदेखे पहलू और प्रेरणादायक जीवन (Maharana Pratap: Unseen aspects and inspiring life)

हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (Hybrid Annuity Model – HAM) का महत्व और भारत में इसका प्रभाव

इंजीनियरिंग विषय और टॉपिक आसान भाषा में,

प्रतियोगी/ उन्नत ज्ञान

ऐसे ही ज्ञान प्राप्त करने वाले और भी विषयों पर हम आप के लिए अपने अनुभवों पर आधारित लेख लिखते रहते हैं, उम्मीद है आपको हमारी यह ज्ञान कुंजी पसंद आएगी..

Leave a Comment